भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने ‘कोविड रिलीफ फंड’ में दिए एक करोड़

Edited By Shivam, Updated: 30 Mar, 2020 09:29 PM

bharatiya janata party haryana gave one crore in covid relief fund

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने ‘कोविड रिलिफ फंड’ में एक करोड़ की राशि का सहयोग दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना महामारी से लडऩे के लिए सरकारों ने कमर कस रखी है। इसी कड़ी में हरियाणा...

चण्डीगढ़ (धरणी): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने ‘कोविड रिलिफ फंड’ में एक करोड़ की राशि का सहयोग दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना महामारी से लडऩे के लिए सरकारों ने कमर कस रखी है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने भी कोरोना से निपटने को प्रदेश में ‘कोविड रिलिफ फंड’ की स्थापना कर रखी है, ताकि कोरोना पीड़ितों का इलाज और दूसरें लोगों को राहत सामग्री मिल सके। 

सभी सामाजिक संस्थाए और राजनीतिक दल भी ‘कोविड रिलिफ फंड’ में अपना सहयोग कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने ‘कोविड रिलिफ फंड’ में एक करोड़ की राशि चेक के माध्यम से देकर सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकत्र्ता हर प्रकार से सरकार साथ मिलकर वॉलिंटियर के तौर पर भी काम कर रहा है। 

बराला ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस फंड में योगदान देने वाले व्यक्तियों के  लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या- 39234755902 सार्वजनिक किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य के समर्थशाली लोगों से आह्वान किया कि वे आपदा की इस घड़ी में ‘कोविड रिलिफ फंड’ में सहयोग करें, ताकि कोरोना को हराया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!