फरीदाबाद में बीटेक की छात्रा ने की आत्महत्या, इस हालत में मिला शव...

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Aug, 2025 04:23 PM

b tech student commits suicide in faridabad

फरीदाबाद की जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA में शनिवार शाम एक छात्रा द्वारा संदिग्थ परिस्थितियों में आत्महत्या करने की घटना सामने आई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद की जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA में शनिवार शाम एक छात्रा द्वारा संदिग्थ परिस्थितियों में आत्महत्या करने की घटना सामने आई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय वंशिका, पुत्री अविनाश कुमार, निवासी रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक वंशिका बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष की छात्रा थी और विश्वविद्यालय के सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार सायंकाल वंशिका अपने कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध कोई चीज नहीं मिली, जो घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!