अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका बोलीं- मरते दम तक कांग्रेस में ही रहूंगी

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2019 03:41 PM

ashok tanwar s wife avantika said will remain in congress till death

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भले ही कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हो, लेकिन उनकी पत्नी ने कहा कि वह आज भी कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रही है। अशोक तंवर की पत्नि अवंतिका तंवर ने कहा.....

चड़ीगढ़ (ब्यूरो) : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भले ही कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हो, लेकिन उनकी पत्नी ने कहा कि वह आज भी कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रही है। अशोक तंवर की पत्नि अवंतिका तंवर ने कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेगी, क्योंकि वह कभी भी कांग्रेस को नहीं छोड़ सकती। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट डालूंगी। ये भी कहा कि मैं गांधी परिवार की सारी उम्र कर्जदार रहूंगी तथा मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगी। मेरे घर पर आज भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के होर्डिग्स लगे हुए है, उनको कभी भी नहीं हटाऊंगी।

फोन पर बातचीत करने के दौरान अवंतिका ने कहा कि वह कांग्रेस तो बिल्कुल भी नहीं छोड़ेगी। अवंतिका तंवर ने कहा कि चाहे मैं हूं या चाहे अशोक तंवर जी हैं। हम दोनों गांधी परिवार के सारी उम्र कर्जदार रहेंगें। मैं कांग्रेस पार्टी को नहीं बल्कि गांधी पार्टी की स्पोर्ट करती हूं। हम तीन पीढ़ियों से गांधी परिवार के साथ जुड़े हुए हैं और सब जानते हैं कि किस वजह से अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया।

'हरियाणा में कांग्रेस बाप-बेटे की दुकान हो गई है'
अंवतिका ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अब पार्टी नहीं रही। कांग्रेस पार्टी तो सिर्फ मां-बेटे की दुकान बन गई है और उस दुकान के उस दुकान के खरीददार हम नहीं है। कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला सिर्फ अशोक ने नहीं लिया बल्कि बहुत से अन्य नेताओं ने लिया। एक या दो इंसान तो गलत हो सकते है, लेकिन सब नहीं। उन्होने स्पष्ट कह दिया कि जिस दिन वोटिंग होगी, मैं कांगेस को ही वोट दूंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!