अबैध हथियार बेचने वाला गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2019 01:27 PM

arrested arms seller arrested

बावल रोड स्थित गांव बिठवाना में आई.डी.बी.डी.आई.बैंक का ए.टी.एम. उखाडऩे वाले बदमाश बिजेन्द्र को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी सरस्वती विहार निवासी कृष्ण उर्फ डैनी को मॉडल टाऊन पुलिस

रेवाड़ी (पंकेस): बावल रोड स्थित गांव बिठवाना में आई.डी.बी.डी.आई.बैंक का ए.टी.एम. उखाडऩे वाले बदमाश बिजेन्द्र को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी सरस्वती विहार निवासी कृष्ण उर्फ डैनी को मॉडल टाऊन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज अदालत में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व बिठवाना गांव स्थित आई.डी.बी.आई. बैंक का ए.टी.एम. उखाड़ कर नकदी चोरी के प्रयास के मामले में मॉडल टाऊन पुलिस ने मौके पर ही उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी अमित कुमार, अयोध्या निवासी सोनू माजी व महेंद्रगढ़ के गांव कलवाड़ी निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया था। इन सभी को 3 दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह देशी कट्टा कृष्ण उर्फ डैनी ने उपलब्ध करवाया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!