एंटी नारकोटिक टीम को मिली बड़ी कामयाबी, नशे की खेप के साथ नशा तस्कर किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Sep, 2020 04:23 PM

anti narcotic team achieved great success

करनाल में नशा तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। युवा पीढ़ी तेजी से गट्टू नाम से बने लिक्विड अफीम से बने नशे की ओर अग्रसर हो रहे है...

करनाल (केसी आर्या) : करनाल में नशा तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। युवा पीढ़ी तेजी से गट्टू नाम से बने लिक्विड अफीम से बने नशे की ओर अग्रसर हो रहे है। ऐसे ही एक नशा तस्कर को करनाल पुलिस की एंटी नारकोटिक शाखा ने लाखों रुपये की नशे की खेप के साथ रंगे हाथों बंसा गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया धर्मवीर नाम का नशा तस्कर पिछले 5 सालों से नशा तस्करी का काम कर रहा था, इस नशा तस्कर के तार दिल्ली गाजियाबाद से जुड़े हुए है। 

नारकोटिक शाखा के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पकड़ा गया नशा तस्कर करनाल के बंसा गांव का रहना वाला है। पिछले कई दिनों से हमारी टीम इस नशा तस्कर की तलाश में थी, कल इस तस्कर को गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी समेत भारी नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल आज इसे आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा और अन्य गैंग के लोगों का पता लगाया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!