नशे से उजड़ा एक और परिवार, ओवरडोज से युवक की गई जान; शव की हालत देख कांपे लोग

Edited By Harman, Updated: 25 May, 2026 03:00 PM

a young man died due to drug overdose in gohana

हरियाणा के गोहाना में  नशे की ओवर डोज के कारण एक युवक की जान जाने आशंका जताई जा रही है। गोहाना शहर के सेक्टर-7 के सामने एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

गोहाना ( सुनील जिंदल ) : हरियाणा के गोहाना में  नशे की ओवर डोज के कारण एक युवक की जान जाने आशंका जताई जा रही है। गोहाना शहर के सेक्टर-7 के सामने एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मृतक के हाथ पर सिरिंज हाथ में लगी हुई मिली है, जिसके चलते नशे के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!