कुरुक्षेत्र में सोसाइटी चुनाव में बड़ी चूक, 174 वोट लेने वाले को मिली हार, 54 वाले को मिली जीत...जानें वजह

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2026 03:15 PM

major blunder in society elections in kurukshetra

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कोऑपरेटिव सोसाइटी के मेंबर चुनाव में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां नॉन एग्रीकल्चर कैटागिरी में  SC वर्ग की रिजर्व सीट पर ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट ना सिर्फ चुनाव लड़ा, बल्कि चुनाव में जीत का दावा भी किया। हालांकि कैंडिडेट...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कोऑपरेटिव सोसाइटी के मेंबर चुनाव में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां नॉन एग्रीकल्चर कैटागिरी में  SC वर्ग की रिजर्व सीट पर ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट ना सिर्फ चुनाव लड़ा, बल्कि चुनाव में जीत का दावा भी किया। हालांकि कैंडिडेट ने 54 वोट लेने वाले कैंडिडेट को जीतवाने का आरोप लगाया है।

दरअसल कल रविवार को थाना मल्टीपरपज प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का चुनाव था। इस सोसाइटी में थाना गांव के अलावा खेड़ी शीशगरां, गुलडेहरा, धूलगढ़ और मांगना समेत 5 गांव शामिल है। इसमें नॉन एग्रीकल्चर कैटागिरी में हुए चुनाव को लेकर हंगामा हो गया। 

3 कैंडिडेट के बीच हुआ चुनाव 

सेना से रिटायर थाना गांव के कैंडिडेट माम चंद ने बताया कि मैंने नॉन एग्रीकल्चर कैटागिरी में सोसाइटी का मेंबर बनने के लिए अपना नामांकन भरा था। इससे पहले इस कैटागिरी में SC वर्ग की महिला लक्ष्मी देवी और जरनल से महिला अंजेश को निर्विरोध चुना गया था, जो रूल के मुताबिक हुआ। इसके अलावा एक मेंबर सीट को लेकर चुनाव प्रक्रिया को अपनाया गया। इसमें उनके खिलाफ गांव के ही बलकार सिंह और बलबीर सिंह ने नामांकन किया था। बलकार सिंह को छकड़ा और बलबीर सिंह को बहता हुआ पानी ट्यूबवेल का निशान दिया गया, जबकि उनको बकरी का निशान मिला था। 

54 वोट लेने वाले को मिली जीत

कैंडिडेट मामचंद ने दावा करते हुए कहा कि उनको चुनाव में सबसे ज्यादा 174 वोट मिले थे, जबकि बलकार सिंह को 50 और बलबीर सिंह 54 वोट मिले थे। सबसे ज्यादा वोट मिलने पर उनको जीत मिलनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन बलबीर सिंह को मेंबर घोषित कर दिया। 

मामचंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने इसका विरोध किया और कारण जानने की कोशिश की। इस उनको वजह बताई गई कि ये सीट SC वर्ग के लिए रिजर्व रखी थी, जबकि उन्होंने OBC वर्ग से संबंध रखते हैं। इसलिए उनका चुनाव रद्द ही माना जाएगा। इस पर मामचंद ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। मामचंद ने बताया कि अगर यह सीट SC वर्ग के लिए रिजर्व थी तो उनको नामांकन पहले ही दिन रद्द क्यों नहीं किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!