Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 May, 2025 09:10 PM

हरियाणा में सरकार ने किसानों की लिए एक बड़ी पहल की है। किसान के लिए इस जगह प्राकृतिक खेती के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। यह पहल किसानों के लिए कारगार साबित होगी।
चंडीगढ़ : हरियाणा में सरकार ने किसानों की लिए एक बड़ी पहल की है, जिसमें सरकारी भूमि पर प्राकृतिक खेती के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। यह पहल किसानों के लिए कारगार साबित होगी।
प्रदेश सरकार पुंडरी के गांव जठेरी में 53 एकड़ में इसकी शुरुआत करेगी। राज्य भर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और पर्यावरण की दृष्टि से कृषि और किसान कल्याण विभाग के स्वामित्व वाली कृषि भूमि का उपयोग किया जाएगा। इससे न केवल मिट्टी की उपजाऊ क्षमता में सुधार हो सकेगा बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)