हिन्दुस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है: अनिल विज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Aug, 2025 07:42 PM

anil vij answering question regarding saffron terrorism

हरियाणा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘हिन्दुस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि ‘‘हिन्दुस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है।

विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा भगवा आतंकवाद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि विज ने आज एक्स के माध्यम से लिखा है कि ‘‘भारत में भगवा आतंकवाद नहीं होता भगवा आशीर्वाद होता है । इस देश में ज्ञान की गंगा सदियों से भगवाधारियों ने ही बहाई है। परन्तु कांग्रेस को तो इस सबसे नफरत है। इनको तो दिन में सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि उगता हुआ सूरज भी भगवा होता है’’।

यदि कांग्रेस को भगवा से एतराज, कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए - विज

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में भगवा आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा भगवा आर्शीवाद से ही बह रही है और हमारे साधू-संतों का पहनावा भी भगवा है। विज ने कहा कि कांग्रेस को यदि भगवा से एतराज है तो कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि सूरज जब निकलता है तो वह भगवा होता है, इसलिए कांग्रेस को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए। 

कांग्रेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया- विज

विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि साल 2008 में मालेगांव में हुए बस ब्लास्ट को कांग्रेस भगवा आतंकवाद का नाम दे रही है, जबकि हिन्दुस्तान में भगवा आतंकवाद नहीं होता है बल्कि भगवा आर्शीवाद होता है। कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पहले 10 लाख लोग मरवाकर इन्होंने (कांग्रेस) पाकिस्तान बनवा दिया और उसके बाद सिंधू नदी के बंटवारे में भारत को 20 प्रतिशत और पाकिस्तान 80 प्रतिशत पानी दे दिया। 

‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है’’- विज

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध या अब जो भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ है या सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, इनमें भी हमेशा कांग्रेस ने पाकिस्तान का ही पक्ष रखा है और हिन्दुस्तान का पक्ष नहीं रखा है’’। 

भारतीय सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए - विज

पार्लियामेंट में आपरेशन सिंदूर पर हो रही बहस में विपक्ष ने हिन्दुस्तान का पक्ष नहीं रखा जबकि हमारे सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए, उनके एयरबेस तबाह कर दिए और उनके एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया तथा पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कांग्रेस हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने वाली बातें करती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!