रिलेशनशिप टूटने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का किया ये हाल, जानिए क्या है पूरा मामला
Edited By Isha, Updated: 13 May, 2022 09:30 AM

बहादुरगढ़ में लिव इन रिलेशनशिप टूटने से नाराज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में लिव इन रिलेशनशिप टूटने से नाराज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामला बहादुरगढ़ के मेन बाजार का है। यहां राजबाला नाम की एक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। देर शाम वह ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। उसी समय उसका प्रेमी सोनू ब्यूटी पार्लर के अंदर घुस आया। जिसे देखते ही राजबाला ने उसे बाहर निकल जाने के लिए कहा। सोनू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बर्फ तोड़ने वाले सुए से एक के बाद एक राजबाला पर कई वार किए। राजबाला के कंधे, गर्दन, छाती और पेट में आधा दर्जन से ज्यादा चोट के निशान हैं। राजबाला को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
राजबाला का कहना है कि वह और उसका प्रेमी सोनू लंबे समय तक उसी के घर में रहते थे । लेकिन आपसी मनमुटाव के बाद उसने सोनू को अपने घर से निकाल दिया था। पिछले महीने 10 अप्रैल को भी दोनों का आपसी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सोनू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। लेकिन वह बच गया था। इसके बाद भी दोनों में तनाव बना रहा। राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने घायल राजबाला की बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए जा चुके हैं।
Related Story

अंबाला में तैनात की गई भारी पुलिस बल तैनात, हो रही है ये बड़ी कारवाई... जानिए क्या है मामला

IAS रानी नागर को UPSC से मिली बड़ी राहत, नहीं होंगी जबरन रिटायर... जानिए क्या है पूरा मामला

Haryana Mini Italy Village: मिनी इटली क्यों कहलाता है हरियाणा का यह गांव? जानिए दिलचस्प वजह

Haryana Weather: आज 19 जिलों में वर्षा की संभावना, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Rain Alert: 3 घंटे में बदल जाएगा हरियाणा का मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश; जानें अपने जिले का...

Weather Update: हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का Orange Alert, जानिए अपने इलाके का हाल

केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी, आज 25 करोड़ Employee हड़ताल पर, जानें क्या खुला और क्या बंद....

'गब्बर' ने क्यों लगाई अपने सभी विभागों में ट्रांसफर प्रक्रिया पर रोक?, जानिए इसके पीछे की वजह

हरियाणा के इस जिले में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, किसी भी कर्मचारी को नहीं मिलेंगी छुट्टी...जानिए...

Fastag लगी ये गाड़ियां होंगीं ब्लैक list, जानिए क्या है वजह