अम्बाला-लुधियाना रेल सैक्शन ब्लॉक, जानें कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

Edited By Isha, Updated: 28 Jan, 2020 09:42 AM

ambala ludhiana rail section block know which trains will remain affected

अम्बाला मंडल के अम्बाला-लुधियाना रेल सैक्शन पर दोराहा यार्ड-साहनेवाल के बीच सीमित ऊंचाई वाले सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इस कारण छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 25 रेलगाडिय़ां.....

अम्बाला छावनी (हरिंद्र) : अम्बाला मंडल के अम्बाला-लुधियाना रेल सैक्शन पर दोराहा यार्ड-साहनेवाल के बीच सीमित ऊंचाई वाले सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इस कारण छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 25 रेलगाडिय़ां प्रभावित होंगी। अम्बाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि अम्बाला-लुधियाना रेल सैक्शन पर उक्त ब्लॉक आज यानी 28 जनवरी और 31 जनवरी को लिया जाएगा। 

रद्द रेलगाडिय़ां
संख्या 64518/64517 नंगलडैम-अम्बाला-नंगलडैम मैमू व 74645 अम्बाला-जालंधर सिटी डेमू 28 जनवरी को रद्द रहेगी।

आंशिक निरस्त रेलगाडिय़ां
संख्या 54552/54551 बठिंडा-अम्बाला-बठिंडा ई.एम.यू. 28 जनवरी को पटियाला-अम्बाला-पटियाला के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 54553 अम्बाला-धूरी पैसेंजर आज व 30 जनवरी को अम्बाला-पटियाला के बीच, 54552 बठिंडा-अम्बाला पैसेंजर 30 जनवरी को पटियाला-अम्बाला के बीच रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलगाडिय़ां
संख्या 22430/22429 पठानकोट-दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रैस 28 व 30 जनवरी को साहनेवाल-चंडीगढ़-अम्बाला के बदले मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार 12920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डा. अंबेदकर नगर मालवा एक्सप्रैस 28 व 30 को साहनेवाल-चंडीगढ़-अम्बाला के रास्ते, 22446 अमृतसर-कानपुर सैंट्रल 28 जनवरी लुधियाना-गिल-धूरी-राजपुरा, 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रैस 28 जनवरी साहनेवाल-चंडीगढ़-अम्बाला, 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रैस 27 जनवरी चंडीगढ़-साहनेवाल,22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रैस 30 जनवरी साहनेवाल-चंडीगढ़-अम्बाला, 64516 नंगलडैम-सहारनपुर पैसेंजर 30 जनवरी मोरिंडा-चंडीगढ़ के रास्ते, 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रैस 30 जनवरी साहनेवाल-चंडीगढ़-अम्बाला के रास्ते चलेगी।

बीच रास्ते रोककर चलने वाली रेलगाडिय़ां
संख्या 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस 28 जनवरी को 70 मिनट व 30 जनवरी को 20 मिनट बीच रास्ते रोककर चलाई जाएगी। इसी प्रकार 64524 लुधियाना-अम्बाला कैंट मेमू 28 जनवरी 40 मिनट बीच रास्ते, 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रैस 27 जनवरी 180 मिनट, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रैस 20 मिनट बीच रास्ते, 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवजी टर्मिनस 30 जनवरी 150 मिनट फिरोजपुर डिवीजन और 120 मिनट अम्बाला डिवीजन में, 12474 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गांधीधाम सर्वाेदय एक्सप्रैस 30 जनवरी 70 मिनट फिरोजपुर डिवीजन और 40 मिनट अम्बाला डिवीजन, 64522 लुधियाना-अम्बाला कैंट मेमू 30 जनवरी 60 मिनट बीच रास्ते रोककर चलाई जाएगी।

बदले समय से चलने वाली रेलगाडिय़ां
संख्या 64522 लुधियाना-अम्बाला कैंट मेमू 28 जनवरी को लुधियाना रेलवे स्टेशन से शाम 4.20 बजे की जगह शाम 6 बजे रवाना होगी और 25 मिनट तक लुधियाना-साहनेवाल के बीच रोकी जाएगी। इसी प्रकार 54558 पटियाला-अम्बाला पैसेंजर 30 जनवरी को पटियाला रेलवे स्टेशन से शाम 5.15 की बजाय शाम 6.15 बजे रवाना होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!