Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2026 05:14 PM

मुख्यमंत्री ने भिवानी के चौ. बंसीलाल एरोड्रोम में 31 करोड़ की लागत से हैंगर, एटीसी भवन, सुरक्षा चौकी व कैंटीन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा हिसार एयरपोर्ट से अब चंडीगढ़, जयपुर के अलावा जम्मू, अहमदाबाद व दिल्ली के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू होंगी।
भिवानी : मुख्यमंत्री ने भिवानी के चौ. बंसीलाल एरोड्रोम में 31 करोड़ की लागत से हैंगर, एटीसी भवन, सुरक्षा चौकी व कैंटीन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 के अंत तक हिसार एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल, कारगो टर्मिनल सहित हिसार एयरपोर्ट को एमआरओ हब के रूप में विकसित किया जाएगा। एमआरओ हब में विमानों के रख-रखाव, रिपेयर व उसे चलने योग्य बनाने के लिए काम किया जाता है।
हिसार एयरपोर्ट से अब चंडीगढ़, जयपुर के अलावा जम्मू, अहमदाबाद व दिल्ली के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू होंगी। भिवानी हवाई पट्टी पर 120 फ्लाईट ट्रेनिंग पूरी कर चुके पॉयलेटों को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी के पॉयलेट देश-दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।