विपक्ष के आरोपों का विजिलेंस जांच में होगा खुलासा: विज

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Aug, 2020 08:20 AM

allegations will be revealed in vigilance investigation vij

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि  शराब घोटाले की तह तक जाने के लिए सरकार गंभीर है। विपक्ष को इस मामले पर परिणाम आने तक सकारात्मक सोच के साथ बात करनी चाहिए। वहीं इनैलो नेता अभय चौटाला की ओर से उठाए गए सवाल कि लॉकडाऊन के दौरान नाकों पर पुलिस...

चंडीगढ़ (पांडेय) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि  शराब घोटाले की तह तक जाने के लिए सरकार गंभीर है। विपक्ष को इस मामले पर परिणाम आने तक सकारात्मक सोच के साथ बात करनी चाहिए। वहीं इनैलो नेता अभय चौटाला की ओर से उठाए गए सवाल कि लॉकडाऊन के दौरान नाकों पर पुलिस होने के बावजूद शराब तस्करी कैसे हो गई? पर विज ने कहा कि इन्हीं सब बातों को जानने के लिए विजिलेंस जांच करवाई जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंदगी भारत छोड़ो अभियान चलाने की बात पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले दिन से ही देश में स्वच्छता की बात की है। देश के प्रत्येक नागरिक और संस्था को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। विज ने कहा कि हरियाणा में भी इस अभियान को पूरे जोर-शोर से चलाया जाएगा। यह अभियान आंदोलन बनेगा और सभी इसमें सहयोग करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!