Jind: सरकारी स्कूल में पहुंची स्टेट विजिलेंस की टीम, अधिकारियों ने रिकॉर्ड  खंगाला... जानें क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2026 09:10 AM

jind state vigilance team visits government school

जिले के शहीद महावीर सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए शिव मंगलवार को स्टेट विजीलैंस की एक टीम संदिग्ध स्कूल में पहुंची। शिकायत के संदर्भ

जींद: जिले के शहीद महावीर सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए शिव मंगलवार को स्टेट विजीलैंस की एक टीम संदिग्ध स्कूल में पहुंची। शिकायत के संदर्भ में आरोपों की जांच शुरू करते हुए विजीलैंस टीम ने रिकॉर्ड भी खंगाला। उपमंडल अभियंता ध्रुव कुमार ने कहा कि ग्राऊंड पर जांच का काम पूरा हो चुका है। इसकी जांच रिपोर्ट भी लगभग एक सप्ताह दौरान तैयार कर ली जाएगी। जब तक जांच रिपोर्ट फाइनल नहीं होती तब तक इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने बताया कि अगर जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला पाया गया तो मामला आगे बढ़ाया जाएगा।

इससे पहले मंगलवार दोपहर के समय विजीलैंस की टीम ने स्कूल में पहुंचकर जांच शुरू की। कई घंटों तक चली जांच में विजीलैंस की टीम ने कई जगहों पर मशीनें लगाकर इस बात को रिकॉर्ड किया कि कहां पर कितनी मात्रा में मिट्टी डाली गई है। 2 पूर्व सरपंचों, कई पंच, स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने विजीलैंस को 20 मई, 2025 को शिकायत देकर बताया कि एक ही काम की बार-बार बिलिंग की जा रही है तथा सरकार से 24 लाख रुपए का मेजर रिटायरमेंट का एस्टीमेट मंजूर करवाया गया।

विद्यालय की तरफ से गांव के लोगों के सामने इस बात की स्वीकार किया गया कि विभाग मिट्टी की ग्रांट की परमिशन नहीं देता। रिपेयर की ग्रांट को दूसरे खाते में डालकर एस्टीमेट व नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फशों को तोड़े बिना ही उन पर दोबारा से फर्श बना दिया गया। कुछ महीने पहले बने नए कमरे की भी रिपेयर की  गई बताई गई है। 1 साल से ज्यादा समय पहले की गई शिकायत पर विजीलैंस की टीम 3 बार पहले भी स्कूल का निरीक्षण कर चुकी है। शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच के अनुसार रा इस मामले में शिक्षा विभाग ने भी अपनी क जांच रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें 14 लाख रुपए के गबन की बात सामने दा आई थी लेकिन क्योंकि मामला अब क विजीलैंस की जांच पर है। विभाग इस अ मामले में विजीलैंस की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!