दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री से बिगड़ रहे सोनीपत के हालात, अब सभी बॉर्डर किए सील

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Apr, 2020 06:23 PM

हरियाणा के सोनीपत जिले में काेरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री से जिला में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। यहां काेरोना पॉजिटिव मरीजाें की संख्या 20 पहुंच गई है। जिनमें से 15 मरीज दिल्ली की...

साेनीपत(पवन राठी): हरियाणा के सोनीपत जिले में काेरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री से जिला में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। यहां काेरोना पॉजिटिव मरीजाें की संख्या 20 पहुंच गई है। जिनमें से 15 मरीज दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री से है।

PunjabKesari, haryana

इसे देखते हुए प्रसाशन ने दिल्ली के साथ लगते सभी बॉर्डराें पर चौकसी बढ़ा दी है। दिल्ली से आने वाले वाहनों को भी वापस भेजा जा रहा है। सोनीपत जिले में करोना रोकथाम अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश छिलर ने बताया कि जिले में अब करोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 20 है।

जिनमें से 15 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली है। ये सभी दिल्ली सरकार के स्वास्थ विभाग या दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। जिनके संपर्क में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्हाेंने कहा कि अब स्वास्थ विभाग दिल्ली से आने वाले सभी लोगों पर निगरानी रख रहा है।

PunjabKesari, haryana

वहीं डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली के साथ लगते सोनीपत के बॉर्डर पूरे तरीके से सील किए जा रहे हैं। सभी बाॅर्डरों पर पुलिस चौकसी बरत रही है। दिल्ली के सभी कर्मचारियों को भी घर आने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही सभी वाहनों को भी वापस करवाया जा रहा है। ताकि काेरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!