Edited By Harman, Updated: 26 May, 2026 06:07 PM

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट तथा विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट तथा विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा निवासी अभ्यर्थी 23 मई 2026 से 15 जून 2026 की मध्य रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि एवं संबद्ध विषयों में अनेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा और रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि आवेदन से संबंधित सभी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।