हरियाणा कैबिनेट ने 'औद्योगिक नीति-2026' को मंजूरी दी, पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य

Edited By Harman, Updated: 18 May, 2026 05:41 PM

haryana cabinet approves  industrial policy 2026

हरियाणा मंत्रिमंडल ने सोमवार को 'मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026' को मंजूरी दे दी, जिसके तहत अगले पांच साल में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस...

हरियाणा डेस्क :  हरियाणा मंत्रिमंडल ने सोमवार को 'मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026' को मंजूरी दे दी, जिसके तहत अगले पांच साल में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई। 

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सैनी ने कहा, "मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।" उन्होंने कहा कि नई नीति का उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के साथ हरियाणा को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। सैनी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में राज्य में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नीति तैयार करने से पहले उद्योगपतियों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकें की गईं और उनसे सुझाव मांगे गए। प्राप्त 109 सुझावों में से अधिकांश को औद्योगिक नीति में शामिल किया गया है। 

नई नीति के तहत राज्य में खिलौना उद्योग के लिए एक समर्पित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स प्रणाली डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), सूचना प्रौद्योगिकी, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और गेमिंग क्षेत्रों में राज्य को वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। सैनी ने कहा कि उद्योग-अनुकूल नीतियों के कारण हरियाणा देश और विदेश के निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!