सोना दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी,पंजाब के व्यापारी को पहले दिखाया असली सैंपल...फिर नकली थमाकर हुए फरार

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2026 12:53 PM

fraud of 15 lakhs on the pretext of selling gold

शातिर ठगों ने सस्ते दामों में पुराना सोना दिलाने का झांसा देकर पंजाब राजपुरा के एक कपड़ा व मोबाइल व्यापारी से 15 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को झांसे में लेने के लिए पहले असली सोने का टुकड़ा दिया

अंबाला: शातिर ठगों ने सस्ते दामों में पुराना सोना दिलाने का झांसा देकर पंजाब राजपुरा के एक कपड़ा व मोबाइल व्यापारी से 15 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को झांसे में लेने के लिए पहले असली सोने का टुकड़ा दिया और बाद में नकली सोना थमाकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

राजपुरा के गुरुनानकपुरा निवासी राई नरेश कुमार मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कालका रोड पर दुकान है। 15 अप्रैल को दो युवक उनकी दुकान पर आए और खुद को अंबाला का निवासी बताकर 35 लाख का पुराना सोना सस्ते में बेचने की बात कही। वीरवार दोपहर नरेश कुमार अपने बेटे गौरव के साथ 15 लाख रुपये लेकर कार से अंबाला सिटी के महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचे। वहां से दोनों युवक उनकी कार में बैठ गए और पंचायत भवन के पास ले गए। कार में युवकों ने व्यापारी को काले रंग की थैली दी और बदले में 15 लाख रुपये नकद ले लिए।

इसके बाद व्यापारी का बेटा गौरव सोने के सैंपल की जांच के लिए बाजार गया, जबकि आरोपी युवक नरेश कुमार को बातों में उलझाकर पीर बाबा वाली गली से भाग गए। कुछ ही देर में बेटे ने फोन पर बताया कि थैली में मौजूद सोना नकली है। पुलिस हुलिए और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!