बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा इंजन भी किया बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Oct, 2020 01:19 PM

accused of stealing bike arrested stolen engine also recovered

बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा निवासी संदीप उर्फ गोलू के रुप में...

भिवानी : बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा निवासी संदीप उर्फ गोलू के रुप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 5 बाइक व 1 बाइक का इंजन बरामद किया। पुलिस आरोपी  से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। 

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बवानी खेड़ा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ गांव अलखपुरा के खेतों से बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की अन्य वारदातें कबूल की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 3 बाइक सिविल लाइन थाना क्षेत्र, एक बाइक औद्योगिक थाना क्षेत्र से चोरी करने की वारदात कबूल की। वहीं पुलिस ने आरोपी से एक बाइक का इंजन भी बरामद किया है।        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!