हरियाणा के गोहाना में भीषण हादसा, 5 जिगरी दोस्तों की हुई मौत...हमेशा के लिए छीनी परिवारों की खुशियां

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Feb, 2026 08:57 AM

accident in gohana 5 friends died

हरियाणा के गोहाना में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे सात युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा के गोहाना में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे सात युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए खानपुर महिला मेडिकल मे लाया गया। जहां इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत हो गई, जबकि दोनों युवको की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

PunjabKesari

कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार घडवाल से भावड रोड पर काली स्कॉर्पियो अनबैलेंस होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में कुल सात युवक सवार थे। रोहतक के गांव जिंदरान निवासी संदीप की बहन की शादी गांव भावड में थी। शादी में भात भरने के लिए सातों दोस्त एक साथ वहां पहुंचे थे। सभी दोस्त आपस में जिगरी माने जाते हैं और हर खुशी-गम के मौके पर साथ रहते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में सागर और गोलू गांव घुसकानी, रोहतक के रहने वाले है जबकि अकुश पुत्र जयपाल (गांव खिडवाली), दीपक (गांव खिडवाली) और साहिल पुत्र सतबीर (गांव खिडवाली) की मौत हो गई। चारों की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य तीन युवक अविवाहित थे। एक साथ पांच युवाओं की मौत से गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। दो युवकों का पीजीआई खानपुर में चल रहा इलाज लाया गया हादसे में अंकित पुत्र राजकिशन (गांव खिडवाली) और सागर पुत्र दया किशन (गांव खिडवाली) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं बरोदा थाना प्रभारी धर्मवीर का कहना है कि हादसा गाँव घड़वाल गांव के नजदीक हुआ है और गांव भावड़ में भात भरने के लिए गए हुए थे। पांच लड़के खिड़वाली गांव के रहने वाले थे जिन में से तीन लड़के मौके पर एक्सपायर हो गए थे और दो युवकों की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड होने के कारण हादसा हुआ है। परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई होगी। मरने वालों में गोलू, अंकुश, दीपक, साहिल और सागर है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!