हादसा: हाईवे पर ग्रिल से टकराने के बाद आग का गोला बन गई कार, चार लोग जले

Edited By Shivam, Updated: 29 Jul, 2020 08:51 PM

accident a car became a fireball after hitting the grill four burnt

करनाल नेशनल हाईवे पर बुटाना के पास हादसे का शिकार होकर एक कार आग के गोले में बदल गई। जिससे कार में बैठे चार लोग जल गए, इनमें से दो लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। वहीं आग लगने की वजह से गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

करनाल (केसी आर्या): करनाल नेशनल हाईवे पर बुटाना के पास हादसे का शिकार होकर एक कार आग के गोले में बदल गई। जिससे कार में बैठे चार लोग जल गए, इनमें से दो लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। वहीं आग लगने की वजह से गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह नेशनल हाईवे पर एक कार चंडीगढ़ से नोएडा की तरफ जा रही थी। बुटाना के पास कार का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर ग्रिल से टकरा गई और देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। कार में 5 लोग सवार थे, जो आग लगने के बाद बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

PunjabKesari, haryana

इस दौरान चार लोग आग से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए करनाल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से 2 गंभीर रूप से घायलों को रेफर कर दिया है। घायलों के परिवार वालों को पुलिस ने जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!