अब सफर हो जाएगा आसान, आज से शुरू होगी हिसार से शिमला के लिए AC बस सेवा... जानिए Schdule

Edited By Isha, Updated: 03 Jul, 2025 11:36 AM

ac bus service from hisar to shimla will start from today

हरियाणा के हिसार बस स्टैंड से आज शिमला के लिए एसी बस सर्विस शुरू होगी। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस सुबह 9:55 पर हिसार से रवाना होगी और शाम 7 बजे शिमला पहुंचेंगी। यह बस 45 स्थानों पर

हिसार: हरियाणा के हिसार बस स्टैंड से आज शिमला के लिए एसी बस सर्विस शुरू होगी। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस सुबह 9:55 पर हिसार से रवाना होगी और शाम 7 बजे शिमला पहुंचेंगी। यह बस 45 स्थानों पर रूकेंगी। हिसार से शिमला का किराया 758 रुपए रखा गया है। बस में आरामदायक सीटें और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सामान्य बस में शिमला तक का किराया का किराया 575 रुपए है। इसके अतिरिक्त, चंडीगढ़ रूट पर लंबे समय से बंद पड़ी सुबह 7:10 और दोपहर 12 बजे की एसी बस सेवाएं भी दोबारा शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को रूट परमिट मिलने के बाद इन सभी सेवाओं को शुरू किया गया है।

 
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि पहले हिसार से शिमला के लिए सरकारी एसी बस की सीधी सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को निजी या सामान्य बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिलने पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!