अभय चौटाला का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- सरकार स्वयं बिकवा रही चिट्टा

Edited By Shivam, Updated: 20 Sep, 2019 06:57 PM

चुनाव के ऐलान से पहले हरियाणा के सियासी दलों ने एक दूसरे पर सियासी बाण छोडऩे शुरू कर दिए है। सिरसा पहुंचे अभय चौटाला ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। अभय ने कहा कि भाजपा ने अपनी टिकट बेचना शुरू कर दी हैं।

सिरसा(सतनाम): चुनाव के ऐलान से पहले हरियाणा के सियासी दलों ने एक दूसरे पर सियासी बाण छोडऩे शुरू कर दिए है। सिरसा पहुंचे अभय चौटाला ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। अभय ने कहा कि भाजपा ने अपनी टिकट बेचना शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक दल की टिकट बिकनी शुरू हो जाती है, वहां राजनीतिक तौर पर विश्वास खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि  पिछले एक हफ्ते में भाजपा का ग्राफ गिरा है और हमारी पार्टी की ताकत बढ़ी है। अभय ने कहा की भाजपा से लोग किनारा कर रहे है। 

PunjabKesari, haryana

अभय चौटाला ने आज सिरसा में ईनेला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आभय चौटाला ने कहा की कांग्रेस आज भी एकजुट नहीं है। अभय ने कहा की पहले एक नेता के नारे लगते थे अब दो लोगों ने नारे लगते है। कभी शैलजा के नारे लगते है, तो कभी हुड्डा के। उन्होंने कहा कि जब यह आपस में ही लड़ेंगे तो कांग्रेसी एक कैसे होंगे। अभय चौटाला ने कहा की आज प्रदेश में चिट्टा खूब बिक रहा है, ये सब सरकार की शह पर बिक रहा है सरकार स्वयं चिट्टा बिकाती है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!