सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

Edited By Harman, Updated: 15 Jul, 2026 06:07 PM

digvijay chautala came out in support of sonam wangchuk

देश में लगातार परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ अनशन को लेकर जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला उतर आए हैं। दिग्विजय चौटाला 17 जुलाई को सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को ताकत देंगे।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : देश में लगातार परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ अनशन को लेकर जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला उतर आए हैं। दिग्विजय चौटाला 17 जुलाई को सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को ताकत देंगे। शिक्षा के प्रति और युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित सोनम वांगचुक लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी को लेकर जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर इस प्रदर्शन और धरने को अपना समर्थन दिया है। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा के कुशासन में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी को अपने भविष्य को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि आज हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि शिक्षा और पेपर लीक परीक्षाओं को लेकर अनशन पर बैठे देश के क्रांतिकारी सोनम वांगचुक को समर्थन करना चाहिए ताकि हम सब इस लड़ाई को मजबूती से लड़कर युवा हकों और शिक्षा, परीक्षाओं को सुरक्षित कर सके। 

दिग्विजय ने सोनम वांगचुक की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक जैसे क्रांतिकारी विचारों के लोग पिछे हटने वालों में से नहीं होते। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि सोनम वांगचुक देश की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं और तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है और हम सब उनके साथ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!