जाट आंदोलन में चौ. देवीलाल की मूर्ति तोड़ने वाले जजपा के लोग: अभय

Edited By Shivam, Updated: 13 Jan, 2019 04:22 PM

abhay chautala commented on bjp congress jjp about jind election

जींद उपचुनाव को अभी पूरा एक पखवाड़ा बाकी है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर कटाक्ष और बयानबाजियां शुरू कर दी हैं। आज जींद में इनेलो नेता अभय चौटाला ने भाजपा, कांग्रेस सहित जजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जींद की जनता ने बाहरी लोगों...

जींद(विजेन्द्र): जींद उपचुनाव को अभी पूरा एक पखवाड़ा बाकी है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर कटाक्ष और बयानबाजियां शुरू कर दी हैं। आज जींद में इनेलो नेता अभय चौटाला ने भाजपा, कांग्रेस सहित जजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जींद की जनता ने बाहरी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला की जजपा पर अभय ने कहा कि जजपा में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने जाट आंदोलन के दौरान देवीलाल की मूर्ति तोड़ी थी।

PunjabKesari

जजपा पर कटाक्ष करते हुए चौटाला ने कहा कि जजपा को जींद के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए दिग्विजय चौटाला को जींद उपचुनाव में उतारा है। उन्होंने कहा कि जजपा का अर्थ जमा झूठी पार्टी होता है, जजपा के लोग सबसे बड़ा झूठ बोलने में मेडल जीत सकते हैं। अभय ने आरोप लगाया कि जाट आरक्षण में देवीलाल की प्रतिमा को तोडऩे वाले जेजेपी में शामिल हैं।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरजेवाला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रणदीप सुरजेवाला 70 में से 6 बार विधानसभा में पहुंचे, उन्हें जनता के हितों से सरोकार नहीं है। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के बिखरने के डर से रणदीप को चुनाव में उतार गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पानी रोकने वाले सुरजेवाला हरियाणा का कलंक है।

भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा पर बोलते हुए अभय ने कहा कि कृष्ण ने इनेलो से विश्वासघात कर पूर्व विधायक डॉ. मिड्ढा की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने मिड्ढा की मौत पर राजनीति की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!