एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, हार्ट अटैक से बेटे की मौत...सदमे में पिता ने भी तोड़ा था दम

Edited By Harman, Updated: 13 Jun, 2026 06:44 PM

death of father and son

हरियाणा के करनाल से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई। यहां पिता और बेटे दोनों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डूबा दिया। पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत हुई और  बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने पर पिता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं कुछ...

करनाल : हरियाणा के करनाल से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई। यहां पिता और बेटे दोनों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डूबा दिया। पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत हुई और  बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने पर पिता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं कुछ घंटों में एक साथ पिता-पुत्र की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों के अनुसार, मृतक युवक किसान समृद्धि केंद्र संचालित करता था। वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। आसपास के दुकानदार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता को भी दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने से पहले उनकी भी मौत हो गई।

पिता और पुत्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। परिवार के लोग बदहवास हैं और गांव के हर घर में शोक की लहर है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!