Haryana: सैर पर निकली महिला को ट्रक ने कुचला, आरोपी ने गाड़ी रोकने की जगह 20 मीटर तक घसीटा

Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2024 07:58 AM

a woman who had gone out for a walk was crushed by a truck

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव बैरमपुर में जेठ-जेठानी के साथ सैर करने गई एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चालक ने कार रोकने की बजाय तेज गति से भागने लगा, तभी महिला पहिए के नीचे फंस गई।

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी के गांव बैरमपुर में जेठ-जेठानी के साथ सैर करने गई एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चालक ने कार रोकने की बजाय तेज गति से भागने लगा, तभी महिला पहिए के नीचे फंस गई। उसे 20 मीटर तक घसीटने के बाद आरोपी ने कार रोकी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत महिला की पहचान गांव बैरमपुर निवासी रितु (24) के रूप में हुई है। आरोपी कार चालक मौका पाकर भाग गया। हालांकि अजयपाल ने उसे पहचान लिया।

खाना खाने के बाद सैर करने गई थी रितु
गांव बैरमपुर निवासी अजयपाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाने के बाद अपनी पत्नी सर्वेश और छोटे भाई सोनू की पत्नी रितु के साथ सैर करने गए थे । बैरमपुर गांव से करीब 500 मीटर पहले बांस रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की सफेद रंग की एक कार ने रितु को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी चालक ने कार रोकने की बजाय भागने लगा। इससे रितु पहिए के नीचे फंस गई। अजयपाल और पत्नी सर्वेश ने शोर मचाया तो आरोपी ने करीब 20 मीटर आगे जाकर कार रोक दी। रितु कार के नीचे फंसी हुई थी। उसे तुरंत बाहर निकाला गया। रितु को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!