हरियाणा में दो वर्ष का बच्चा इस भयानक वायरस की चपेट में आया, वेंटिलेंटर पर पहुंचा

Edited By Isha, Updated: 08 Feb, 2025 04:44 PM

a two year old child in haryana got affected by this dangerous virus

: जिले में स्वाइन फ्लू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नौ साल की बच्ची के बाद अब दो साल का बच्चा स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। हालांकि बच्ची की हालत में सुधार है, लेकिन दो वर्षीय बच्चे

यमुनानगर: जिले में स्वाइन फ्लू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नौ साल की बच्ची के बाद अब दो साल का बच्चा स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। हालांकि बच्ची की हालत में सुधार है, लेकिन दो वर्षीय बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है, जहां वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुरुआती दवा से आराम न मिलने पर परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। यहां पर डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की आशंका जताते हुए पीजीआई रेफर कर दिया था। पीजीआई में स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाने पर बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार जिले में स्वाइन फ्लू के दो केस सामने आ चुके हैं। पिछले महीने शहर जगाधरी की गुलाब नगर कॉलोनी निवासी नौ साल की बच्ची में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले थे। इसके इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। अब गांव नाहरपुर से दो साल का बच्चा स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। पहले परिजनों ने उसे गांव के ही मेडिकल स्टोर से दवाई दिलवाई। मगर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन बाद में उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया। 

 सिविल अस्पताल के स्वाइन फ्लू इंचार्ज डॉक्टर वागेश गुटेन ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के दो केस सामने आ चुके हैं। नौ वर्षीय बच्ची की हालत में सुधार है। मगर दो वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। बच्चा अभी वेंटिलेटर पर है। वह भी बच्चे की हालत पर नजर रखे हुए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!