Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jan, 2026 10:09 PM

हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश की दो प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को पद्मश्री सम्मान से नवाजा
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश की दो प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। हॉकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सविता पूनिया जी और कला जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खेम राज सुंदरियाल को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

यह उपलब्धि हरियाणा की खेल और कला की समृद्ध परंपरा का प्रतीक मानी जा रही है। दोनों विभूतियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों ने न केवल प्रदेश बल्कि देश का मान बढ़ाया है। सविता पूनिया ने हॉकी में अपने शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई है, वहीं खेम राज सुंदरियाल ने कला क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर समाज और संस्कृति को समृद्ध किया है।
उनके पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा के बाद प्रदेशभर में खुशी की लहर है। खेल, कला और सामाजिक संगठनों सहित आम नागरिकों ने दोनों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और इसे हरियाणा के लिए गौरव का क्षण बताया है। यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और प्रदेश की प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का हौसला देगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)