दादरी मॉब लिंचिंग केस में बड़ा खुलासा, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए 2 गवाह

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Sep, 2025 04:01 PM

a major revelation in the dadri mob lynching case

दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे में 27 अगस्त 2024 को हुई मॉब लिंचिंग घटना में नया मोड़ सामने आया है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे में 27 अगस्त 2024 को हुई मॉब लिंचिंग घटना में नया मोड़ सामने आया है। गौ मांस बनाने के शक में प्रवासी युवक साबिर मलिक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में शुक्रवार को मुख्य गवाहों ने कोर्ट में चौंकाने वाला साक्ष्य पेश किया। पश्चिम बंगाल से लाए गए 2 गवाहों ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में करीब 3 घंटे तक गवाही दी और मारपीट व हत्या से संबंधित दो वीडियो भी जमा कराए।

गवाहों ने बताया कि गौ रक्षकों ने बाढड़ा गौ चिकित्सालय के कार्यालय में 3 लोगों को बंधक बनाकर डंडों से बेरहमी से पीटा था। इस हमले में साबिर मलिक की मौत हो गई थी, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में दर्जनभर आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पीड़ित पक्ष के वकील आरके बादल ने कहा कि जांच में प्रतिबंधित मांस का कोई सबूत नहीं मिला, इसके बावजूद युवक की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि गवाहों की सुरक्षा के लिए 2 राज्यों की पुलिस तैनात की गई थी। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर 2025 तय की है। कुल 33 गवाहों की गवाही होनी है, जिनमें से 2 के बयान दर्ज हो चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!