छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से रेता महिला का गला, आरोपी फरार

Edited By Deepak Paul, Updated: 02 Jan, 2019 12:42 PM

a knife attack on the woman s throat

प्रदेश में महिला सुरक्षा के लाख दावे करने वाला पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। आरोपी सरेआम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं इतना ही नहीं अब तो छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी होने लगी है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे...

फरीदाबाद(अनिल राठी): प्रदेश में महिला सुरक्षा के लाख दावे करने वाला पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। आरोपी सरेआम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं इतना ही नहीं अब तो छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी होने लगी है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद से सामने आया है, आरोपी महिला की बेटी से छेड़छाड़ करता था. इस बात की भनक जब महिला को लगी तो उसने इसका विरोध किया तभी बदमाश भड़क उठा और चाकू से महिला का गला रेत दिया।
PunjabKesari, hospital
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
PunjabKesari, accused
जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा हमले के बाद अस्पताल में घायल महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। इस बात की जानकारी जब उसे हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपी भड़क गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर काफी गहरे जख्म हो गए।
PunjabKesari, police
वहीं डॉक्टरों ने उपचार के बाद महिला को दिल्ली रैफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। जिसे कोर्ट में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!