रेवाड़ी में किन्नर समाज के दो गुटों में टकराव, बढ़ता तनाव बना कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती
Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Feb, 2026 05:33 PM

नारनौल के बाद अब रेवाड़ी में भी किन्नर समाज के दो गुटों के बीच 'गद्दी' को लेकर छिड़ा विवाद खूनी संघर्ष की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
रेवाड़ी (महेंद्र भारती)- नारनौल के बाद अब रेवाड़ी में भी किन्नर समाज के दो गुटों के बीच 'गद्दी' को लेकर छिड़ा विवाद खूनी संघर्ष की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व गुरु रुकसार किन्नर की गद्दी और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर शुरू हुई यह तकरार अब धमकियों और मारपीट तक पहुंच गई है। गुरु की वसीयत बनाम बाहरी हस्तक्षेप की इस लड़ाई ने रेवाड़ी पुलिस और प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

किन्नरों का आरोप
मोना किन्नर का दावा है कि गुरु रुकसार ने अपनी मृत्यु से पूर्व 16 जनवरी 2025 को वसीयत लिखकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन गुरु के जाते ही बाहरी क्षेत्रों के किन्नरों ने इस इलाके पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। आरोप है कि ये बाहरी लोग न सिर्फ मोना के अधिकार क्षेत्र में दखल दे रहे हैं, बल्कि जबरन वसूली और वर्चस्व स्थापित करने के लिए डरा-धमका भी रहे हैं।

बधाई वसूली के दौरान 2 गुट आपस में भिड़े
जानकारी के अनुसार तनाव तब और बढ़ गया जब बधाई वसूली के दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए। आरोप है कि बाहरी गुट ने मोना के चेलों के साथ मारपीट की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मोना किन्नर ने अब सदर थाना रेवाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कुछ लोग आपराधिक तत्वों के साथ मिलकर उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों पर कब्जा करना चाहते हैं। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि विवाद खूनी मोड़ न ले ले।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं: सोनीपत, गोहाना और रेवाड़ी के नागरिक अस्पतालों में ओपीडी बंद, मरीज दर-दर...

रेवाड़ी में जूते-कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान...इलाके में अफरा-तफरी मची

Road Accident : रेवाड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत, परिवारों में छाया मातम

रेवाड़ी नगर परिषद में बड़ा खेल: नक्शा पास बिना ही अस्पतालों को दे दी NOC, जांच के आदेश

रेवाड़ी में गैस सिलेंडर के लिए जद्दोजहद, ऑनलाइन बुकिंग ठप्प...एजेंसियों पर लोगों की लगी लंबी कतारें

हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, हिसार में 32 डिग्री पहुंचा तापमान... जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम फिर लेगा U-Turn, कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले...लोग रहे सावधान

हाय ये गर्मी! हरियाणा में कई शहरों का तापमान 35 डिग्री पार, हिसार सबसे गर्म...इस दिन से बदलेगा मौसम

Rain: हरियाणा में सुबह-सुबह बारिश, कुछ घंटों में 15 जिलों में बूंदाबांदी-आंधी का Alert...जानें अपने...

हरियाणा में पारा 35 डिग्री, बढ़ेगी गर्मी...गेहूं की फसल पर डाल सकता है असर, जानें कब हो सकती है...