राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता ने पुलिस को दी शिकायत

Edited By Vivek Rai, Updated: 27 Jun, 2022 07:21 PM

a complaint is filed in case of making remarks about draupadi murmu

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सूरजभान कटारिया ने फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा द्वारा द्रौपदी मुर्मू के प्रति किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।...

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़(धरणी): भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सूरजभान कटारिया ने फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा द्वारा द्रौपदी मुर्मू के प्रति किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस मामले में एक शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को जिला उप पुलिस अधीक्षक सुभाष बिश्नोई को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि इस मामले में कानूनी सलाह लेकर उचित कार्यवाही की जाए।

शिकायत में कटारिया ने कहा कि फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करके अनुसूचित जनजाति की महिला एवं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के प्रति गलत टिप्पणी की है, जोकि एक महिला का अपमान है। अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में यह मामला दर्ज होना चाहिए। सूरजभान कटारिया ने कहा कि देश के महामहिम राष्ट्रपति का चुनाव जुलाई 2022 में निर्धारित है। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार विश्व भर की सबसे विशाल एवं सशक्त पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा राष्ट्रपति पद हेतु द्रौपदी मुर्मू जी को प्रत्याशी बनाया गया है, जिन्होंने 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया है। कटारिया ने कहा कि राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी पूरी अनुसूचित जाति जनजाति विरोधी है, जिस पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!