फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर कार में लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Feb, 2026 09:05 PM

a car caught fire on the expressway service road in faridabad the couple inside

फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार देर शाम को बड़ा हादसा

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार देर शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चालक और उसकी पत्नी ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 

जानकारी के अनुसार कार मालिक महेंद्र मलिक टोयोटा ग्लैंजा कार से अपनी पत्नी के साथ निजी कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-17 कट के पास दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी अचानक कार के इंजन की तरफ से तेज धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही महेंद्र मलिक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अपनी पत्नी के साथ बाहर निकल आए।

15 मिनट के भीतर कार पूरी तरह जलकर खाक

PunjabKesari

कार से उतरते ही इंजन के नीचे से आग की तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते कार का पूरा इंजन हिस्सा आग की चपेट में आ गया। करीब 15 मिनट के भीतर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझाया, ताकि आग आसपास न फैल सके। कार मालिक महेंद्र मलिक ने बताया कि उनकी कार पेट्रोल से चलती है और प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वे समय रहते कार से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!