Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jan, 2025 08:42 AM

पकौड़े खिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची को छत पर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया है।
यमुनानगर : पकौड़े खिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची को छत पर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया है। मामले जगाधरी की एक कॉलोनी का है। शहर जगाधरी पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ फैक्टरी में काम करती है। घर पर उसकी छह वर्षीय बेटी अकेली थी। शुक्रवार दोपहर को वह फैक्टरी से घर लौटी और कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई। उसने देखा कि उनका पड़ोसी मोहित छत पर पड़ी चारपाई पर उसकी 6 वर्षीय बच्ची के साथ निवस्त्र लेटा हुआ था। उसे आता देखकर आरोपी युवक छत से कूदकर भाग निकला। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। उसने घटना की सूचना अपने पति को दी और डॉयल 112 पर फोन किया। जब उसने अपनी लड़की से पूछा तो उसने बताया कि मोहित उसे पकौड़े खिलाने के बहाने से छत पर लेकर आया था, जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने पहले भी चीज खिलाने के बहाने से उसके साथ गलत काम किया है। वह अपनी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मैडीकल किया गया। शहर जगाधरी पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक मोहित पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)