हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Oct, 2025 09:38 PM

हरियाणा सरकार ने सोमवार को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां कीं।
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सोमवार को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां कीं। आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए। 1996 बैच के आईएएस श्यामल मिश्रा को नई दिल्ली स्थित ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा का मुख्य प्रशासक और ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
वहीं, जे. गणेशन (2006 बैच) को फरीदाबाद और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का सीईओ नियुक्त किया गया। इसके अलावा अशोक कुमार मीणा को पंचायती राज विभाग का महानिदेशक, और दुश्मंता कुमार बेहेरा को राज्यपाल सचिवालय व श्रम विभाग का सचिव बनाया गया। डॉ. आदित्य दहिया को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेन्दर पाल अब हरट्रॉन और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)