शर्मनाक: 85 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 वर्षीय मासूम से किया बलात्कार

Edited By Shivam, Updated: 09 Dec, 2018 05:25 PM

85 old man raped 6 years old girls

नूंह जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी करतूत बलात्कार अंजाम दिया है। हवस की भूख से हैवान बने इस बुजुर्ग मासूम बच्चे के बचपन को रौंद दिया। वारदात के समय बच्ची के घर में कोई नहीं था, जिसका...

नूंह(एके बघेल): नूंह जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी करतूत बलात्कार अंजाम दिया है। हवस की भूख से हैवान बने इस बुजुर्ग मासूम बच्चे के बचपन को रौंद दिया। वारदात के समय बच्ची के घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा दरिन्दे ने उठाया तथा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज पर पहुंची बच्ची की मां ने बुजुर्ग को यह घिनौना काम करते हुए देख भी लिया , लेकिन वह उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। 

जानकारी के मुताबिक घटना रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही अरेस्ट कर लिया। जिसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

PunjabKesari, Rape, Cirme, rojkamew thana

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि गत 5 दिसंबर को पति के साथ फरीदाबाद के एक अस्पताल में अपने रिलेटिव को देखने के लिए गई हुई थी। उसकी छह वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके पड़ोसी जमालुद्दीन ने शाम को बच्ची को अपने पास बुलाया और अपने घर से एक गिलास पानी लेकर आने को कहा। आरोपित को पता था कि बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं है। उसने पानी के बहाने कमरे में बुला लिया तथा कमरा बंद कर उसके साथ रेप किया।

वहीं इस दौरान ही बच्ची की मां घर पहुंच गई तथा उसने आवाज देकर बच्ची को बुलाया। जब वह घर नहीं मिली तो उसने बाहर ढूंढा। इसी बीच उसे आरोपी के कमरे से लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने दरवाजे को तेज धक्का मार कर खोला तो देखा कि आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार रखे हैं तथा गलत काम कर रहा है। आरोपी बच्ची की मां को देखकर आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया।

रोजका मेव थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बच्ची की मां ने रात के समय पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया।  रात के समय ही आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया, जिसे वीरवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपी बुजुर्ग को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!