यो दादी तो बवाल सै! सोशल मीडिया पर छाई 77 साल की बुजुर्ग, पोते के साथ करती है कसरत-योगा, गंगा नदी भी की पार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jul, 2025 05:31 PM

77 year old lady trending on social media exercise and yoga with grandson

सोनीपत के गांव हुल्लाहेड़ी की रहने वाली 77 वर्षीय सबों दादी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उम्र भले ही 77 की हो चुकी है, लेकिन उनका जोश और जज्बा आज भी किसी युवा से कम नहीं है।

सोनीपत (सन्नी मलिक): हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हुल्लाहेड़ी की रहने वाली 77 वर्षीय सबों दादी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उम्र भले ही 77 की हो चुकी है, लेकिन उनका जोश और जज्बा आज भी किसी युवा से कम नहीं है। गांव के लोग भी दादी की फिटनेस और आत्मअनुशासन को देख कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

दादी का देसी अंदाज़ बना प्रेरणा का स्रोत

सबों दादी आज भी अपने पोते के साथ देशी तरीके से व्यायाम करती हैं और नदी में तैराकी करती हैं। दादी का कहना है कि उन्होंने तैराकी की शुरुआत महज 10 साल की उम्र में कर दी थी और तब से अब तक यह सिलसिला जारी है। वे बताती हैं कि देसी खाना और अनुशासित जीवनशैली ही उनकी सेहत का राज है। फास्ट फूड उन्होंने आज तक चखा तक नहीं है।

"गंगा पार की, तीन लोगों की जान बचाई"

दादी बताती हैं कि उन्होंने एक बार गंगा नदी भी पार की है और तीन लोगों की जान भी बचाई है। उनका मानना है कि देसी जीवनशैली ही आज की बीमारियों से लड़ने का सबसे कारगर तरीका है। दादी आज भी गेहूं का आटा अलग पिसवाती हैं और पोते के साथ मिलकर अलग खाना बनाती हैं।

पोते ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सबों दादी के पोते चिरांग ने कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में दादी नदी में तैराकी करती और व्यायाम करती दिखीं, जो वायरल हो गया। हजारों लोगों ने दादी के जज्बे को सलाम किया।

बेटा भी पहलवान, मां दे रही साथ

सबों दादी के बेटे संदीप ने बताया कि वे आज भी अपनी मां को देशी खाना ही देते हैं। घर में उनके लिए अलग से गेहूं बोया जाता है और पोते का खाना भी अलग से तैयार होता है। संदीप खुद भी पहलवानी में रुचि रखते हैं और उनकी मां आज भी उनके इस सफर में उनका साथ दे रही हैं।

सीख युवा पीढ़ी के लिए

दादी का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी को देसी रहन-सहन अपनाना चाहिए और फास्ट फूड जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि सही खानपान और नियमित व्यायाम से उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!