जमीन विवाद में पिता से केस हारने के बाद 52 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, खेत में मिला शव

Edited By Isha, Updated: 27 May, 2026 02:02 PM

52 year old man commits suicide after losing land dispute case against father

उपमंडल के गांव चौटाला में जमीन विवाद के मामले में अदालत का फैसला पिता के पक्ष में आने के बाद 52 वर्षीय पदमराज ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह पिछले दो दिनों से घर से लापता थे

सिरसा: उपमंडल के गांव चौटाला में जमीन विवाद के मामले में अदालत का फैसला पिता के पक्ष में आने के बाद 52 वर्षीय पदमराज ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह पिछले दो दिनों से घर से लापता थे। सोमवार सुबह उनका शव खेत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गांव चौटाला निवासी पदमराज पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई है।  

दो दिनों से लापता था मृतक
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अदालत का फैसला पिता के पक्ष में आने के बाद से ही पदमराज गहरे मानसिक तनाव में थे। वह पिछले दो दिनों से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह उनका शव गांव के ही एक खेत में पड़ा हुआ मिला। शव को देखते ही ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। डबवाली पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयानों के आधार पर इस मामले में इत्तेफाकिया मौत (Accidental Death) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!