5 डॉक्टर 10 कर्मचारी मिले मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में ऑपरेशन पर लगी रोक

Edited By Isha, Updated: 22 Apr, 2021 04:54 PM

5 doctors of civil hospital found 10 employees found corona positive

कोरोना की दूसरी लहर अपना विकराल रूप दिखा रही है और उसी के तहत सोनीपत के नागरिक अस्पताल में कोरोना अब पैर पसारता नजर आ रहा है। सोनीपत नागरिक अस्पताल के 5 डॉक्टर और 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच ग

सोनीपत(पवन राठी): कोरोना की दूसरी लहर अपना विकराल रूप दिखा रही है और उसी के तहत सोनीपत के नागरिक अस्पताल में कोरोना अब पैर पसारता नजर आ रहा है। सोनीपत नागरिक अस्पताल के 5 डॉक्टर और 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक फैसला लिया गया है कि अब सोनीपत के नागरिक अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन ही होंगे और सभी ऑपरेशन पर रोक लगा दी गई है। वहीं जानकारी दी गई है कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में किसी तरह की ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फैसला लिया गया है कि अब सोनीपत के नागरिक अस्पताल में सिर्फ एमरजेंसी ऑपरेशन की ही अनुमति होगी। इसके अलावा सभी ऑपरेशन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। वही पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत के आइसोलेशन वार्ड को सौ बेड से बढ़ाकर डेढ़ सौ बेड का कर दिया गया है और 50 बेड पर ऑक्सीजन लगाई गई है। हमारे पास ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक है और हमें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन रहेगी। वहीं सोनीपत नागरिक हस्पताल में किसी तरह की ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!