मैं सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक किस भरोसे जिएं...पूर्व विधायक से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, विदेश से आया फोन

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2026 07:43 PM

5 crore ransom demanded from former mla balraj kundu

महम (रोहतक) से पूर्व विधायक बलराज कुंडू को धमकी भरा फोन आया है। व्हट्सएप पर उन्हें विदेशी नंबर से फोन करके पांच करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। दो दिन में पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है

रोहतक: महम (रोहतक) से पूर्व विधायक बलराज कुंडू को धमकी भरा फोन आया है। व्हट्सएप पर उन्हें विदेशी नंबर से फोन करके पांच करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। दो दिन में पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन पर बात होने के बाद पूर्व विधायक के फोन पर आडियो मैसेज भी भेजा गया है। 10 फरवरी की शाम को 6 बजकर 39 मिनट पर उन्हें कॉल आई थी।

कुंडू ने धमकी के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल को पत्र भी लिखा है। उन्होंने रोहतक के एसपी और आईजी को भी इस संदर्भ में सूचित किया है। धमकी देने वाले के फोन नंबर के अलावा आडियो मैसेज भी स्थानीय पुलिस को भेजा गया है। धमकी देने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है। कुंडू ने खुद व परिवार की सुरक्षा की मांग सरकार व पुलिस से की है।

 
कुंडू ने पत्र में लिखा है कि वे अकेले इस गैंग की धमकियों के शिकार नहीं हैं। रोहतक ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बक्शी को भी इसी तरह 5 करोड़ की मांग वाला कॉल आया। झज्जर और गोहाना के एक निजी क्लिनिक संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई, जबकि कमल आढ़तियों के प्रमुख को भी धमकाया गया। यह सिलसिला बताता है कि हरियाणा में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ रहा है।


पूर्व विधायक ने पत्र लिखा कि वे वर्षों से सामाजिक कार्यों, खासकर लड़कियों के लिए गांवों से कॉलेज तक बस सेवा संचालित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जनता का प्रतिनिधि होकर भी सुरक्षित पनाहगाह मांगने पर मजबूर हूं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की क्या स्थिति होगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वे हरियाणा जनसेवा पार्टी के संस्थापक व झंडाबरदार हैं, और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी पत्नी और बेटा भी सक्रिय रहते हैं। इससे खतरा और बढ़ सकता है।
 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!