OMG! सो रहे छात्र को कोबरा सांप ने डसा, मौत...12वीं में पढ़ता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2026 10:17 AM

sleeping student in kaithal dies after being bitten by a cobra

गांव ग्योंग में एक लड़के को सोते समय काले रंग के कोबरा सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद लड़के को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैथल : गांव ग्योंग में एक लड़के को सोते समय काले रंग के कोबरा सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद लड़के को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान गांव ग्योंग निवासी प्रिंस (17) के रूप में हुई। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता शीशपाल ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजे प्रिंस खाना खाकर सो गया था तभी अचानक सांप ने प्रिंस के हाथ की उंगली पर डंस लिया। कुछ देर बाद प्रिंस का दम घुटना शुरू हो गया। पहले तो उनको लगा कि उसे हार्ट अटैक आया है। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

डॉक्टरों ने बताया कि प्रिंस की उंगली पर सांप के डंसने का निशान है और इसी वजह से उसकी मौत हुई है। स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को घटना की सूचना दी। इसी , बीच घर के पीछे जाने पर एक छोटा सांप मिला। स्नेकमैन ने बताया कि इस सांप के काटने से प्रिंस की मौत नहीं हो सकती, क्योंकि यह सिर्फ छिपकली खाता है। इसके बाद स्नेकमैन ने कस्सी लेकर कमरे में बिल के आसपास खुदाई करनी शुरू की। रात 2 बजे अढ़ाई फीट लंबा कोबरा सांप बाहर निकला जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!