Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2019 05:30 PM
देश भर में भाई- बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर तैयारियां जोरो पर है वहीं प्रदेश सरकार ने बहनो को राखी का तोहफा देते हुए रोडवेज की बस सर्विस फ्री कर दी है।
पानीपत (अनिल कुमार): देश भर में भाई- बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर तैयारियां जोरो पर है वहीं प्रदेश सरकार ने बहनो को राखी का तोहफा देते हुए रोडवेज की बस सर्विस फ्री कर दी है।
14 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं डिपो की बसों में हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ की सीमा में मुफ्त सफर कर सकेंगी। 15 साल तक के बच्चों की भी टिकट नहीं ली जाएगी। ट्रैफिक मैनेजर कर्मबीर ने बताया कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से रूटों पर बसें भी बढ़ाएंगे।
वोल्वो में नहीं मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा बंधन पर रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं फ्री यात्रा का लाभ वोल्वो बसों में लागू नहीं होगा। जो महिला या अन्य कोई भी यात्री वोल्वो बस में यात्रा करेगा उसकों रूटीन की तरह ही किराया वसूल किया जाएगा।