हरियाणा में 3 रोडवेज बस ड्राइवर सस्पेंड, इस डिपो में हुई बड़ी कार्रवाई

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Sep, 2025 04:26 PM

3 roadways bus drivers suspended in haryana

हरियाणा में रोडवेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 3 चालकों को निलंबित कर दिया।

फतेहाबाद : फतेहाबाद में ड्यूटी ज्वाइन न करने पर रोडवेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 3 चालकों को निलंबित कर दिया। रोडवेज महाप्रबंधक (GM) गायत्री अहलावत ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, चालक रिशाल सिंह, शैलेंद्र और पवन पिछले 3 वर्षों से RTA कार्यालय में डेपुटेशन पर तैनात थे। हाल ही में GM ने इन चालकों का तबादला कर उन्हें रोडवेज विभाग में ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए थे।

केवल चालक सुनील ने आदेश का पालन करते हुए RTA कार्यालय से रिलीव होकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली, लेकिन बाकी तीनों चालकों ने निर्देश मानने से इनकार कर दिया और निर्धारित समय पर रिलीव नहीं हुए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए GM ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभागीय आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!