मुंबई से चार दिन पहले आए 11 लोगों में से 3 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By vinod kumar, Updated: 25 May, 2020 02:23 PM

मुम्बई से टोहाना आए दो परिवार के 11 लोगों मे से तीन लोगों की रिपोर्ट पाॅजटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पाॅजटिव आए तीन लोगों में दो महिला व एक पुरुष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 लोगों में से 5 सदस्य एक परिवार के है जो बोस्ति के...

टाेहाना (सुशील): मुम्बई से टोहाना आए दो परिवार के 11 लोगों मे से तीन लोगों की रिपोर्ट पाॅजटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पाॅजटिव आए तीन लोगों में दो महिला व एक पुरुष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 लोगों में से 5 सदस्य एक परिवार के है जो बोस्ति के सरकारी स्कूल में क़वारंटाइन किए गए थे।

वहीं 6 लोग उकलाना गए थे, जो घर में क्वारंटाइन कर दिए थे। जिनमें से 2 की रिपोर्ट पाॅजटिव आई है। इस बारे जानकारी देते हुए पीएचसी से कर्मचारी गुलाब कौर ने बताया कि 4 दिन पहले 11 लोग मुम्बई से आए थे, जिसके बाद 6 लोगो के सैंपल लिए गए थे। जिनमे 3 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। रिपोर्ट के अनुसार 3 लोगों मे से 2 उकलाना व एक बोस्ति से है।                 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!