Rain in Haryana: हरियाणा में लगातार 3 दिन बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Aug, 2025 07:43 AM

3 days of rain in haryana

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। सूबे में लगातार तीन दिन बारिश के आसार है। आज चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। सूबे में लगातार तीन दिन बारिश के आसार है। आज चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी बारिश की संभावना है। वहीं सोनीपत व जींद में हल्की बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में बारिश का दौर तेज होगा और कल 11 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। जबकि 16 अगस्त को 5 जिलों में अलर्ट है। आज कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 

15 अगस्त को 11 जिलों में यलो अलर्ट है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल है। इसके अलावा फतेहाबाद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 16 अगस्त को 5 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत,सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट है। 17 अगस्त को बारिश में कमी आएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!