25 हजार के इनामी बदमाश महेश उर्फ सुन्नी को पुलिस ने दबोचा (VIDEO)

Edited By Naveen Dalal, Updated: 03 Jul, 2019 05:41 PM

हत्या लूटपाट और धमकी समेत नौ मामलों के आरोपी गैंगस्टर महेश उर्फ सन्नी को पकड़ने में पुलिस सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हत्या लूटपाट और धमकी समेत नौ मामलों के आरोपी गैंगस्टर महेश उर्फ सन्नी को पकड़ने में पुलिस सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस समेत एक गाड़ी भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी हत्या के मामले में वांछित था जिसे सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी सन्नी महेश मोरखेड़ी गैंग से ताल्लुक रखता था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और 1 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

वहीं सीआई-3 के इंचार्ज ललित यादव ने बताया कि आरोपी पर 9 मामले दर्ज है जिस में हत्या लूट और फिरौती शामिल है। उन्होंने कहा कि 4 जून 2018 को मुरादपुर टेकना गांव में एक युवक की चार पांच लोगों ने हत्या कर दी थी जिसमें महेश उर्फ सन्नी भी शामिल था जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महेश उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!