हरियाणा में भैंस व्यापारियों से क्रूरता, 4 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Feb, 2026 05:25 PM

buffalo traders in haryana were brutally beaten held hostage for four hours an

हांसी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास भैंस व्यापारियों के

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास 'गोरक्षा' के नाम पर 3 भैंस व्यापारियों के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें 4 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई और लगभग 80 हजार रुपये की नकदी व एक भैंस छीन ली गई। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

जानकारी के अनुसार यह घटना 24 फरवरी को सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है। उत्तर प्रदेश के तीनों व्यापारी श्रीगंगानगर से भैंस खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हांसी-दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास पहुंचे, एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।  

शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा सकती, क्योंकि उनकी शिनाख्त परेड (TIP) कराई जानी है। उन्होंने कहा कि अभी तक आरोपियों से हथियार, लूटी गई नकदी और भैंस की बरामदगी बाकी है, जिसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक खुद को ग्रेजुएशन द्वितीय वर्ष का छात्र बता रहा है, जबकि एक अन्य स्वयं को गौ रक्षा दल का सदस्य बता रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वे वास्तव में किसी पंजीकृत गो रक्षा संगठन से जुड़े हैं या ‘गोरक्षक’ के नाम का दुरुपयोग कर रहे थे।

 पुलिस अब भिवानी और हांसी के गो रक्षक दलों से संपर्क कर आरोपियों की पहचान और संबद्धता की जांच करेगी। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!