Medical stores closed: हरियाणा में आज बंद रहेंगे 20 हजार मेडिकल स्टोर, इस वजह से उठाया ये कदम

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2026 10:31 AM

20 000 medical stores will remain closed in haryana today

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में आज हरियाणा के करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। यह मेडिकल स्टोर आज रात 12 बजे तक बंद रहेंगे।

हरियाणा डेस्क : ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में आज हरियाणा के करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। यह मेडिकल स्टोर आज रात 12 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि गंभीर मरीजों को दवा उपलब्ध करवाई जाएगी और अस्पतालों के अंदर संचालित केमिस्ट शॉप, जनऔषधि केंद्र तथा मेडिकल चेन स्टोर खुले रहेंगे। इस हड़ताल से कुछ केमिस्ट एसोसिएशनों ने दूरी बना ली है। पंचकूला में सभी दवा दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी।

ऑनलाइन दवा बिक्री पर उठाए सवाल

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियों के पास आवश्यक लाइसेंस हैं या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवाओं के बिक्री के कारण मेडिकल स्टोर संचालकों को नुकसान हो रहा है। केमिस्टों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज कर दिया जा सकेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!