रेवाड़ी में 2 युवकों की मौत, पसरा मातम...पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Feb, 2026 12:28 PM

2 youths died in rewari

रेवाड़ी जिले के गांव ढालियावास और संगवाड़ी में बुधवार रात दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव ढालियावास और संगवाड़ी में बुधवार रात दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक युवक का शव घर के कमरे में, जबकि दूसरे का शव गांव के सरकारी स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन और कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

स्कूल परिसर में लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

गांव संगवाड़ी में सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब स्कूल के पीछे पेड़ पर युवक का शव लटका देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान गांव निवासी 21 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

12वीं पास युवक ने घर में लगाया फंदा

वहीं गांव ढालियावास निवासी विकास, जिसने इसी वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी, का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। रात के समय परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। परिजनों के रोने-बिलखने से घर में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कसोला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने दोनों मामलों में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक भूपेंद्र के पिता जगराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बुधवार शाम घर से निकला था और सुबह इस घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!